प्राकृतिक उपहार

प्रकृति (कुदरत)एक ऐसा नाम है जिसे इंसान बदलने में दिन रात लगा हुआ है लेकिन जिसकी डोर सीधे ऊपर वाले भगवान के हाथ में होती है उसे भला कैसे कोई बदल सकता है, इंसान उसमें सिर्फ तकनीकी सहायता से कुछ कृत्रिम परिवर्तन मात्र कर सकता है।आप सभी को प्रकृति और मनुष्य का क्या रिलेशन है यह तो पता ही होगा।प्रकृति ही हम सभी की सबसे बड़ी गुरु है,जो हम से कुछ लिए बिना सिर्फ उसने हमेशा हम लोग को दिया ही है।यह हमें हर पल कुछ ना कुछ नया सिखाती रहती है जिस से प्रेरित होकर ही हम अपने जीवन में बहुत कुछ नया करने की सीख ले पाते हैं। प्रकृति द्वारा हमें बिना कुछ लिए अनेकों उपहार प्रदान किए जाते हैं जिसका उपयोग हम अपने दैनिक जीवन से लेकर अपने महत्वपूर्ण कार्यों में भी करते हैं।
Banyan tree(बरगद पेड़)- यह पेड़ इंडिया का सबसे परिचित पेड़ कहलाता है।इस पेड़ को भारत का राष्ट्रीय वृक्ष भी कहते हैं।
Neem tree (नीम पेड़)- नीम का पेड़ औषधीय गुणों से भरा हुआ है।नीम के पत्तों से सोप और शैंपू भी बनाए जाते हैं इसके अलावा नीम के तेल की मार्केट में भी काफी डिमांड रहती है।
Ficus Religious(पीपल पेड़)- यह पेड़ उन कुछ पेड़ों में से है जो कि दोनों दिन और रात में ऑक्सीजन रिलीज करता है।इसके अलावा पीपल के पेड़ की हिंदू समाज में पूजा भी की जाती है।
Delonix Regia(गुलमोहर)- यह पेड़ अपने सुंदर फूलों के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।इंडिया में अप्रैल से जून के बीच इस पर फूल खिलते हैं।
Bamboo Tree(बांस पेड़)- यह पेड़ काफी स्पीड से बढ़ता है और इसे बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन और टेंट हाउस को बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।इसके अलावा बांस का उपयोग हम लोग फर्नीचर बनाने के लिए भी करते हैं।
Sandal Tree(चंदन पेड़)- यह पेड़ अपनी खुशबू के लिए प्रसिद्ध है,आपको जानकर हैरानी होगी कि चंदन की खेती करके भारत में लोग करोड़ों में कमाते हैं और चंदन की लकड़ी हिंदू धर्म में काफी पवित्र मानी जाती है।
Jackfruit Tree (कटहल पेड़)- इस पेड़ पर लगने वाले फल काफी बड़े होते हैं।जिसे हम कटहल के नाम से जानते हैं। जिस से हम लोग सब्जी व अचार बनाते हैं।
Aloevera Tree (एलोवेरा पेड़)- भारत में एलोवेरा सबसे लोकप्रिय हर्ब है जो कि हर एक घर में मिल जाएगा भारत में एलोवेरा एक ऐसा पौधा माना जाता है जिससे हर तरह की केवल फायदे होते हैं लेकिन एलोवेरा से निकलने वाला पदार्थ एलो-लेटेक्स सर दर्द, एलर्जी और कैंसर जैसी घातक बीमारी तक का कारण भी माना गया है।
Basil tree(तुलसी पेड़)- तुलसी का नाम सुनते ही सभी को पवित्र पौधा याद आता है।तुलसी का पौधा एक ऐसा पौधा है,जो भारत देश में लगभग हर घर में होता है भारत में इसे अपने घर में लगाना शुभ माना जाता है।धार्मिक मान्यता के अलावा इसके कई वैज्ञानिक कारण भी हैं,तुलसी स्वास्थ्य की नज़र से भी बहुत लाभकारी है।
Bell Tree(बेल पेड़)- यह पेड़ कम से कम 40 फीट ऊंचा होता है और इसके पत्ते 3-3 के गुच्छे में निकलते हैं।इस पेड़ में कांटे भी होते हैं,और बेल के फल गर्मियों में खासकर खाए जाते हैं इसके साथ ही इसका जूस भी अत्यंत स्वास्थ्यवर्धक होता है।

Comments

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. best use of bamboo is to make a bamboo flute and gift that to me. uparwala bhala karega

    ReplyDelete

Post a Comment